Suzlon Energy भारत की सबसे बड़ी विंड टरबाइन कंपनी है। कंपनी की आर्डर बुक करीब 5.1 गीगावाट है, जिसमें NTPC जैसी बड़ी कंपनियों के ऑर्डर शामिल हैं। वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में Suzlon ने ₹2,010 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछले साल की तुलना में 97% ज्यादा है। कंपनी की कुल आय ₹21,210 करोड़ रही, जिसमें 48% की ग्रोथ दिखी है। Suzlon लगातार नई टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रही है जिससे भारत में विंड फार्म्स का विस्तार हो रहा है।
NTPC Green Energy
NTPC Green Energy लिमिटेड, NTPC ग्रुप की सहायक कंपनी है जो मुख्य रूप से सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में काम करती है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि Q2 FY2025-26 में NTPC Green ने ₹875.9 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया साथ ही 21% ज्यादा ₹612.29 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। कंपनी की ऑपरेशनल छमता बढ़कर 7,563.58 मेगावाट तक पहुंच गई है। पिछले महीने गुजरात में 9.9 मेगावाट के नए विंड प्रोजेक्ट की शुरुआत से कंपनी के पोर्टफोलियो में और तेजी आयी है।
read more : Adani Power में बड़ी गिरावट! निवेशकों में मची अफरा-तफरी, जानें क्यों टूटा शेयर?
हाल के निवेश
Suzlon ने हाल ही में NTPC Green के साथ ऑर्डर डील की है, जो कंपनियों के भविष्य के लिए अहम है। Suzlon ने नई विंड टरबाइन तकनीक पर फोकस किया है और NTPC Green लगातार नये रिन्यूेबल प्रोजेक्ट के जरिए ग्रोथ दिखा रही है। भारत सरकार के ग्रीन मिशन के चलते दोनों कंपनियों की ग्रोथ और विस्तार के लिए माहौल बेहतर है।
read more : Bharti Airtel Share: ₹2,100 पार, Motilal Oswal का बड़ा टार्गेट! क्या फिर से नए रिकॉर्ड पर जाएगा स्टॉक?
फंडामेंटल्स
Suzlon और NTPC Green के फंडामेंटल्स काफी मजबूत हैं। Suzlon के पास बड़ा ऑर्डर बुक और उच्च ग्रोथ रेट है, वहीं NTPC Green की छमता 7,500 मेगावाट पार कर गई है। दोनों कंपनियां आने वाले वर्षों में भारत के ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बहुत सक्रिय रहेंगी। निवेशकों के बीच इन कंपनियों को लेकर रुचि तेजी से बढ़ रही है।
read more : Waaree Energies: Q2 में रिकॉर्ड मुनाफा, ₹47,000 करोड़ की ऑर्डर बुक और ब्रोकरेज का ₹4,150 टारगेट
दो साल में?
Suzlon और NTPC Green अगले दो सालों में भारत में अक्षय ऊर्जा की दिशा में बड़ी भूमिका निभाएंगी। Suzlon ऑर्डर बुक का विस्तार करती जा रही है तो वहीं NTPC Green नए प्रोजेक्ट ला रही है। ग्रीन एनर्जी के सेक्टर में इन कंपनियों से अच्छे रिटर्न की संभावना बनी हुई है।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।