
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत चल रहे स्वयं सहायता समूह में loan किन किन कामों के लिए लिया जा सकता है और लोन की निकासी किसके नाम पर होती है आइए जानते हैं।
swayam sahayata samuh loan किन किन कामों के लिए लिया जा सकता है
स्वयं सहायता समूह में महिलाएं यदि किसी उद्यम या बीमारी अथवा किसी अन्य आपदा के लिए लोन लेना चाहते हैं तो वह स्वयं सहायता समूह के जरिए loan ले सकती हैं।
स्वयं सहायता समूह में loan निम्नलिखित कार्यों के लिए लिया जा सकता है ।
- लघु , सूक्ष्म अथवा मध्यम उद्योग के लिए
- गंभीर बीमारी हेतु
- शादी विवाह हेतु
- प्राकर्तिक आपदा आने पर
समूह के सदस्य आपस में विचार विमर्श कर यह निर्णय ले सकते है कि सदस्यों को किस कम के लिए ऋण दिया जाए। समूह को ऋण के उद्देश्य निर्धारण की स्वत्रंता होती है। (उपभोग व उत्पादन के लिए)।
स्वयं सहायता समूह में Loan की निकासी किसके नाम पर होती है
स्वयं सहायता समूह में लोन की निकासी समूह के किसी एक सदस्य के नाम पर नहीं होती है। स्वयं सहायता समूह में समूह के नाम पर खोले गए खाते में किसी विशेष उद्देश्य के लिए loan की निकासी होती है।स्वयं सहायता समूह में लोन की निकासी का निर्धारण सबसे पहले समूह की महिलाएं करते हैं ।और बैंक में जाकर अपने स्वयं सहायता समूह के नाम पर खोले गए खाते में loan हेतु फॉर्म भरते हैं। फॉर्म भरने के बाद बैंक के अधिकारी उसकी समीक्षा करते हैं और इसके पश्चात समूह की महिलाओं को लोन दिया जाता है।