
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत चल रहे स्वयं सहायता समूह से किसी भी लघु उद्योग को शुरू करने के लिए समूह की महिलाएं 650000 रूपए तक का (loan) लोन न्यूनतम ब्याज दर पर ले सकती हैं। यहां हम जानेंगे ccl loan क्या है। digitalindiacsc.com
स्वयं सहायता समूह CCL loan क्या है।
स्वयं सहायता समूह का गठन आजीविका मिशन के तहत किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आजीविका मिशन के तहत समूह का गठन करती हैं। स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए न्यूनतम 10 और अधिकतम 12 महिलाएं उपयुक्त होती हैं। स्वयं सहायता समूह के गठन का निर्देशन समूह सखी के द्वारा किया जाता है। समूह सखी को इसके लिए मानदेय दिया जाता है। समूह सखी की पूरी जानकारी के लिए यहां टच करें
समूह गठन के पश्चात समूह के नाम पर एक बैंक खाता खोला जाता है। इस खाते में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समूह की साप्ताहिक बैठक के दौरान जमा किए गए न्यूनतम ₹10 और अधिकतम पैसे को जमा करते हैं।
स्वयं सहायता समूह के गठन के 3 महीने अथवा 6 महीने के सफलतापूर्वक संचालन के बाद समूह की महिलाएं लघु उद्योग करने के लिए स्वयं सहायता समूह के बैंक खाते से CCL loan जिससे अंग्रेजी में Cash credit limit भी कहते हैं, लिया जा सकता है।
Cash credit limit loan की धनराशि समूह में सप्ताहिक बचत के दौरान जमा किए गए धन के 6 गुना अथवा ₹650000 तक होता है।
स्वयं सहायता समूह से लिए गए ऋण CCL loan को जमा करने की अधिकतम समय सीमा 5 वर्ष निर्धारित की गई है। इस समय से पहले लोन जमा करने पर आपको अगली बार अधिकतम लोन धनराशि मिल सकती है।
स्वयं सहायता समूह से CCL loan लोन लेने के लिए बैंक सखी से संपर्क करना होता है। इस लोन को लेने के लिए बैंक में सीसीएल लोन का फार्म भरना पड़ता है। CCL loan के लिए फॉर्म कहां से भरा जाता है इसकी पूरी जानकारी आपको बैंक सखी के माध्यम से मिल जाएगी। बैंक सखी क्या होती है बैंक सखी कहां बैठती है इसकी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
स्वयं सहायता समूह में CCL loan लेने के लिए पात्रता।
Swayam sahayata samuh में CCL loan लेने की पात्रता निम्नलिखित प्रकार है।
- स्वयं सहायता समूह 3 महीने से लेकर 6 महीने या अधिकतम 3 वर्ष पुराना होना चाहिए।
- स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नियमित तौर पर सप्ताहिक बैठक करती हों।
- स्वयं सहायता समूह पंच सूत्रों का पालन करता हो।
- Swayam sahayata samuh की ग्रेडिंग अच्छी हो।
- स्वयं सहायता समूह जिससे लघु उद्योग अथवा उद्योग के लिए loan ऋण ले रहा हूं उसमें निश्चित तौर पर लाभ होना चाहिए।
- समूह के बैंक खाते से लिए गए इस लोन को निजी खर्चों के लिए खर्च नहीं किया जाएगा।
इस प्रकार आप स्वयं सहायता समूह से 650000 तक का लोन ले सकते हैं। सीसीएस लोन लेकर आप आसानी से कोई भी रोजगार कर सकती हैं। सीसीएल लोन पर लगने वाली ब्याज दर भी काफी कम होती है।