Motilal Oswal : Endurance Technologies ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर में एक बड़ा नाम है, जिसमें Q2 2025 में कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 11.89% रही, जबकि प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 226 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने मार्जिन्स को बेहतर करने के लिए cost rationalization और नए ऑर्डर बुक पर फोकस किया है। यूरोपिय बिज़नेस में भी 6.4% ग्रोथ दर्ज की गई और EV सेगमेंट में कंपनी अपने drivetrain प्रोडक्ट्स के साथ बदलाव के लिए तैयार है। Motilal Oswal ने कंपनी को 34% तक की अपसाइड पोटेंशियल के साथ Buy रेटिंग दी है।
Kalyan Jewellers Ltd
Q2 FY26 में कंपनी की revenue लगभग 30% बढ़ी, जिसमें इंडिया ऑपरेशन्स से 31% ग्रोथ और इंटरनेशनल मार्केट्स से 12% का योगदान रहा। सिंगल क्वार्टर में Kalyan Jewellers ने भारत में 15 नए शो रूम लॉन्च किए और ब्रांड की मजबूती के साथ rural विस्तार पर भी फोकस किया। डिजिटल चैनल Candere में 127% की बढ़ोतरी आई। कंपनी का EBITDA 8.88% YoY बढ़ा और नेट प्रॉफिट 5.67% YoY बढ़कर 5,678 करोड़ रुपये रहा। ब्रोकरेज ने कंपनी में लगभग 30% अपसाइड का टारगेट दिया है।
read more : ICICI Securities का बड़ा दांव! NTPC और NTPC Green की रफ्तार हुई दोगुनी, टारगेट प्राइस ने मचाई हलचल
Trent Ltd
Trent, टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी है, जिसने Q2 में वेस्टसाइड और ज़ूडियो ब्रांड की बदौलत Tier 2-3 शहरों में हाई ग्रोथ दर्ज की है। एसेट लाइट बिजनेस मॉडल और क्विक स्टोर एक्सपेंशन से इसकी ग्रोथ स्ट्रॉन्ग हुई है। Motilal Oswal ने कंपनी को 31% अपसाइड के टारगेट के साथ Buy रेटिंग दी है।
read more : इस Railway कंपनी ने मारी बड़ी बाज़ी! मुंबई मेट्रो से मिला ₹2481 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
Bharat Electronics Ltd
Q2 FY26 में BEL का मुनाफा 18% और रेवेन्यू 26% बढ़ा है। BEL को इंडियन आर्मी के 30,000 करोड़ रुपये के ‘Anant Shastra’ प्रोजेक्ट का लीड इंटीग्रेटर चुना गया है, जिससे इसके ऑर्डर बुक में जबरदस्त मजबूती आई है और लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक पॉजिटिव है। Motilal Oswal ने BEL को 22% तक की अपसाइड संभावित बताते हुए Buy रेटिंग दी है।
read more : Waaree समेत इन 2 Midcap कंपनियों ने दिखाई रॉकेट जैसी रफ्तार, 5 साल में 123X बढ़ा रेवेन्यू!
Mahindra & Mahindra
Motilal Oswal ने M&M में लगभग 15% अपसाइड की संभावना जताई है। कंपनी ने Q2 में मजबूत Ebitda और मार्जिन दर्ज किए हैं। M&M आने वाले वर्षों में सात ICE SUV, पांच BEV और पांच LCV लॉन्च करने की योजना बना रही है। ग्रामीण मार्केट की रिकवरी और नए लॉन्च कंपनी के लिए ग्रोथ के अहम ड्राइवर साबित हो सकते हैं।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।