IT Sector : पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, एलटीआईमाइंडट्री, कोफोर्ज और केपीआईटी टेक्नोलॉजीज : 4 आईटी कंपनियां, जिनके मजबूत ग्रोथ प्लान और ऑर्डर बुक के चलते पिछले कुछ वर्षों में शानदार रिटर्न देखने को मिले हैं।
Persistent Systems
Persistent Systems भारतीय मिड-कैप आईटी सेक्टर में निरंतर ग्रोथ दिखा रही है। सितंबर 2025 तिमाही में Persistent Systems का राजस्व 23.6% बढ़कर ₹3,580 करोड़ रहा, और शुद्ध मुनाफा 45% बढ़कर ₹471 करोड़ पहुंचा। ऑपरेटिंग मार्जिन 16.3% रहा, कंपनी का ऑर्डर बुक $609 मिलियन की TCV पर पहुंच गया। लगातार 22 तिमाही तक कंपनी ने ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी एआई और डिजिटल इंजीनियरिंग में काफी फोकस कर रही है। स्टॉक 55 गुना अर्निंग पर ट्रेड हो रहा है और कमपनी का FY27 तक $2 बिलियन रेवेन्यू का टारगेट है।
read more : ICICI Securities का बड़ा दांव! NTPC और NTPC Green की रफ्तार हुई दोगुनी, टारगेट प्राइस ने मचाई हलचल
LTIMindtree
LTIMindtree डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का राजस्व 10% बढ़कर ₹10,394 करोड़ रहा और शुद्ध मुनाफा 12% बढ़कर ₹1,401 करोड़ हुआ। EBITDA मार्जिन 11.6% और शेयर ने पिछले 6 महीने में 31.5% का रिटर्न दिया। कंपनी की ऑर्डर पाइपलाइन $1.59 बिलियन है। लॉन्ग टर्म में कंपनी $10 बिलियन रेवेन्यू के लक्ष्य पर काम कर रही है। स्टॉक 34 गुना अर्निंग पर ट्रेड हो रहा है।
read more : इस Railway कंपनी ने मारी बड़ी बाज़ी! मुंबई मेट्रो से मिला ₹2481 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
Coforge
कोफोर्ज इंजीनियरिंग-लेड डिजिटल सर्विस कंपनियों में शामिल है। सितंबर 2025 में कंपनी का राजस्व 31.7% बढ़कर ₹3,986 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा 86% बढ़कर ₹376 करोड़ हुआ। EBIT मार्जिन 14% रहा और ऑर्डर बुक $1.63 बिलियन तक पहुंच गई। कंपनी ने इस तिमाही में 5 बड़े डील साइन किए और EBITDA मार्जिन 18.3% रहा। स्टॉक 53 गुना अर्निंग पर ट्रेड हो रहा है।
read more : Waaree समेत इन 2 Midcap कंपनियों ने दिखाई रॉकेट जैसी रफ्तार, 5 साल में 123X बढ़ा रेवेन्यू!
KPIT Technologies
केपीआईटी टेक्नोलॉजीज ऑटोमोबाइल सॉफ्टवेयर और एआई मोबिलिटी क्षेत्र में काम करती है। कंपनी ने लगातार 19 तिमाही तक ग्रोथ दर्ज की। FY25 में कंपनी का राजस्व $691 मिलियन (लगभग ₹5,766 करोड़) रहा और EBITDA मार्जिन 21% पर रहा। PAT में 41% की बढ़ोतरी देखी गई। नए प्रोजेक्ट्स का TCV $280 मिलियन है। FY26 की पहली तिमाही में भी कंपनी ने 12.8% YoY ग्रोथ दर्ज की। स्टॉक 40 गुना अर्निंग पर ट्रेड हो रहा है।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।