Defence sector : Zen Technologies Ltd के शेयरों में Q2 FY26 के नतीजों के बाद बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को कंपनी का शेयर लगभग 6.5% टूटकर ₹1305.60 के इंट्रा-डे लो तक पहुंच गया। यही शेयर कुछ समय पहले ₹1329.05 पर खुला था। बीते एक महीने में इस शेयर में करीब 11% और तीन महीने में 24% की गिरावट आई है। इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक 46% का नुकसान निवेशकों को हुआ है।
Q2 नतीजों में क्या हुआ
2025 की जुलाई-सितंबर तिमाही में Zen Technologies का नेट प्रॉफिट 2.2% गिरकर ₹62 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹63.4 करोड़ था। रेवन्यू में सबसे बड़ी गिरावट रही – 28% घटकर ₹173.5 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का रेवन्यू ₹241.8 करोड़ था। इस तिमाही में कुल खर्च ₹116.5 करोड़ रहे, जो पिछले साल ₹167 करोड़ थे।
read more : IT कंपनी का धमाका! 86% मुनाफा बढ़ा, 6% उछला शेयर, डिविडेंड और ब्रोकरेज की राय ने बढ़ाई रफ्तार
फाइनेंशियल हाइलाइट्स
- ऑपरेशनल EBITDA ₹65.54 करोड़ रही, जिसमें 18.4% गिरावट दर्ज हुई।
- EBITDA मार्जिन 51.88% तक पहुंच गई, जो पिछले साल 36.58% थी।
- कंपनी का ऑर्डर बुक 30 सितंबर 2025 को ₹675.04 करोड़ थी, और तिमाही में ₹94.05 करोड़ के नए ऑर्डर मिले।
- कंपनी के पास ₹1,100 करोड़ से ज्यादा की लिक्विडिटी है।
read more : Multibagger कंपनी को ₹169 करोड़ का ऑर्डर मिला, 300% रिटर्न दे चुकी ये कंपनी आज रहेगी फोकस में!
निवेशकों के लिए दीर्घकालिक प्रदर्शन
हाल के महीनों में भले ही गिरावट रही हो, लेकिन Zen Technologies ने लॉन्ग टर्म में जबरदस्त रिटर्न दिया है। बीते 5 साल में कंपनी ने निवेशकों को लगभग 1669% तक रिटर्न दिया है, जबकि एक साल में 80% से अधिक का रिटर्न मिल चुका है।
प्रमोटर होल्डिंग व टेक्निकल डेटा
सितंबर 2025 के अनुसार प्रमोटर की हिस्सेदारी 48.51% है। शेयर का प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) रेशियो 43.61 है और प्राइस-टू-बुक (P/B) रेशियो 7.61 है। कंपनी का मार्केट कैप ₹12,006 करोड़ के आसपास है
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।