
स्वयं सहायता समूह गठन के बाद समूह की महिलाओं को प्रत्येक सप्ताह बैठक करनी होती है। बैठक के दौरान समूह की महिलाएं सप्ताहिक बचत और रोजगार के अवसर के लिए चर्चा करती हैं। स्वयं सहायता समूह में कुछ महिलाएं इसे कार्यवाही पुस्तिका के रूप में भी जानती हैं।
समूह की बैठक को एक बैठक कार्यपुस्तिका में दर्ज किया जाना होता है। आइए जानते हैं स्वयं सहायता समूह में बैठक का प्रस्ताव कैसे लिखते हैं। स्वयं सहायता समूह की कार्यवाही पुस्तिका कैसे लिखते हैं इसकी पूरी जानकारी आपको नीचे मिल जाएगी।
स्वयं सहायता समूह में बैठक का प्रस्ताव कैसे लिखें?
स्वयं सहायता समूह गठन के बाद समूह की बैठक में किसी सदस्य को बाहर करना अथवा किसी नए सदस्य को समूह में शामिल करने के लिए प्रस्ताव पारित किया जाता है। इसे कार्यवाही प्रस्ताव भी कहते हैं। समूह में बचत किए गए पैसों को कहां पर निवेश में लगाना है। स्वयं सहायता समूह के खाते से बैंक ऋण लेकर किस प्रकार का रोजगार करना है इत्यादि बातों पर बैठक प्रस्ताव में चर्चा की जाती है और इस प्रस्ताव को बैठक पुस्तिका में लिखा जाता है।
समूह बैठक पुस्तिका में बैठक का प्रस्ताव कैसे लिखें?|baithak prsatav

बैठक का प्रस्ताव पुस्तिका कैसे लिखें
राष्ट्रीय आजीविका मिशन (nrlm) द्वारा प्रत्येक समूह को SRF (starting revolving fund) दिया जाता है। इस फंड के तहत 15000 रुपए धनराशि प्रत्येक स्वयं सहायता समूह को दी जाती है। इस धनराशि से समूह है कि महिलाओं के बैठने हेतु चटाई एवं बैठक पुस्तिका तथा एक बक्सा जिसमें समूह के रजिस्टर इत्यादि रखे जाने हैं खरीदा जाता है। स्वयं सहायता समूह में कार्यवाही प्रस्ताव कैसे लिखते हैं नीचे दी गई पूरी जानकारी पढ़े।बैठक का प्रस्ताव निम्नलिखित प्रकार से लिखा जाना चाहिए।
- प्रत्येक बैठक का प्रस्ताव पुस्तिका के नए पन्ने में लिखें।
- बैठक पुस्तिका में बाएं तरफ बैठक की संख्या लिखें।
- बैठक पुस्तिका में दाएं तरफ बैठक की दिनांक दिन एवं समय लिखें।
- बैठक पुस्तिका के बीचो-बीच समूह का नाम लिखें।
- इसके बाद प्रार्थना करें।
- प्रार्थना गोलाकार में बैठकर ही करें।
- इसके बाद समूह का नाम।
- गांव का नाम।
- बैठक का स्थान।
- बैठक अध्यक्ष का नाम।
- कुल सदस्यों की संख्या।
- उपस्थित सदस्यों की संख्या।
- अनुपस्थित सदस्यों की संख्या।
इसके बाद प्रार्थना करें। फिर बाद में बैठक का प्रस्ताव लिखना शुरू करें।
बैठक के प्रस्ताव में क्या लिखें? Baithak prasatav men kya likhen
स्वयं सहायता समूह के बैठक के प्रस्ताव में बैठक में उपस्थित हुए सदस्यों की संख्या उनका परिचय। बैठक में सदस्यों द्वारा किसी समस्या पर चर्चा। बैठक में समय से ऋण वापसी पर विचार विमर्श। पिछले माह की बैठक की समीक्षा। बचत वसूल।नया ऋण

मंजूरी। बैंक लेनदेन पर चर्चा। खर्चे पर चर्चा।
बैठक की कार्यवाही।
बैठक की कार्यवाही में ग्राम संगठन का समाचार क्या है। समूह के सदस्यों की व्यक्तिगत समस्याओं पर चर्चा। गांव की समस्याओं पर चर्चा। सामाजिक समस्याओं पर चर्चा। समूह के सदस्यों की आजीविका बढ़ाने पर चर्चा। समूह के द्वारा सरकारी योजनाओं पर चर्चा। इसके अलावा अन्य विषयों पर भी चर्चा होनी चाहिए।
समूह की बैठक की समाप्ति।
स्वयं सहायता समूह की बैठक की समाप्ति के अंत में समूह के अध्यक्ष कोषाध्यक्ष एवं समूह की पुस्तिका लिखने वाले सदस्य को समूह में उपस्थित हुए ने वाले सदस्यों की संख्या रखनी चाहिए। इसके अलावा बैठक के में उपस्थित हुए सदस्यों के हस्ताक्षर लेनी चाहिए। सर्वसम्मति से बैठक में अनुपस्थित हुए सदस्यों पर पांच ₹5 का शुल्क चार्ज लगाना चाहिए।
निष्कर्ष ÷ इस प्रकार एक समूह की बैठक का कार्यक्रम संपन्न होता है। स्वयं सहायता समूह में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आजीविका प्रदान करने एवं उन्हें हर क्षेत्र में रोजगार के अवसर खोज कर देने के लिए केंद्र सरकार की पहल प्रशंसनीय है। केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह की शुरुआत की है।