स्वयं सहायता समूह क्या है? Swayam sahayata samuh kya hai?
स्वयं सहायता समूह को SHG भी कहते हैं। SHG का full form = self help group होता है।
भारत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं में धन के बचत एवं रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह गठन योजना प्रारंभ की।
स्वयं सहायता समूह का गठन ग्रामीण क्षेत्र की 10 से 12 महिलाएं कर सकती हैं। स्वयं सहायता समूह में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव तीन प्रमुख महिलाएं होती हैं और अन्य महिलाएं सदस्य के रूप में जोड़ी जाती हैं। इसके बाद अपने ब्लॉक स्तर पर जाकर अथवा ऑनलाइन कंप्यूटर या किसी सीएससी जन सेवा केंद्र पर स्वयं सहायता समूह का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
इसके अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर वित्तीय लेनदेन जैसे कार्यों को करती हैं। स्वयं सहायता समूह में महिलाएं साप्ताहिक बैठक के दौरान गृह कार्य से कुछ बचत करते हैं। और उस बचत को समूह के नाम से खोले गए खाते में जमा किया जाता है। इस पर भारत सरकार सामान्य बचत खाते के मुकाबले अधिक ब्याज देती है। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह से किसी भी उद्यम को लगाने हेतु ऋण दिया जाता है। स्वयं सहायता समूह का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शराब और शोषण से मुक्ति पाने के लिए है
यदि किसी महिला का पति शराब पीता है और उस महिला के वित्तीय जरूरतों को पूरा नहीं करता है तो वह महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सकती है।
स्वयं सहायता समूह रजिस्ट्रेशन up। स्वयं सहायता समूह गठन उत्तर प्रदेश।
Uttar Pradesh के किसी भी ग्राम में स्वयं सहायता समूह का रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए आपको अपने गांव या क्षेत्र की समूह सखी का पता करना होगा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन की तरफ से नियुक्त की गई समूह सखी प्रत्येक ग्राम पंचायत या शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में समूह के गठन का कार्य करते हैं। इसके अलावा यदि आप स्वयं भी समूह गठन का कार्य करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।Swayam sahayata samuh का गठन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का अनुसरण कराना होगा।
1. स्वयं सहायता समूह गठन के लिए आपको गांव या शहरी क्षेत्र जहां भी आप रहती हैं, वहां पर आपको 12 महिलाओ को समूह में जुड़ने के लिए प्रेरित कराना होगा।
2. इसके बाद आपको अपने समूह का नाम रख लेना होगा जैसे, तुलसी प्रेरणा समूह, मां जानकी प्रेरणा समूह इत्यादि।
3. समूह का नाम रख लेने के बाद समूह की महिलाओं को सप्ताह के किसी एक दिन प्रत्येक सप्ताह एक बैठक करनी होगी।
4. बैठक की जानकारी एक रजिस्टर में नोट करनी होगी।
5. बैठक रजिस्टर में नोट करना होगा, समस्त हिसाब किताब जैसे कि बैठक में कितना धन जमा हुआ। समूह की महिलाओं ने बैठक के दौरान कौन सी नई जानकारी प्राप्त की इत्यादि।
Swayam sahayata samuh (SHG) registration online। स्वयं सहायता समूह रजिट्रेशन ऑनलाइन।
स्वयं सहायता समूह का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन भी करवाया जा सकता है। swayam sahayata samuh registration online करने के लिए आप किसी सहज जन सेवा केंद्र csc centar अथवा खुद के कंप्यूटर से किया जा सकता है। मोबाइल फोन से भी स्वयं सहायता समूह रजिस्ट्रेशन संभव है।
स्वयं सहायता समूह रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा। नीचे दिए गए विकल्पों के जरिए आप आसानी से स्वयं सहायता समूहों का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन में इंटरनेट ऑन करें।
- नीचे दिए गए स्वयं सहायता समूह की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक को टच/ क्लिक करें।
- https://www.kviconline.gov.in/pmegpeportal/jsp/pmegponlineNI.jsp?BENF_CD=4
- ऊपर दी गई लिंक को जैसे ही आप टच करेंगे आप खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
- इसके बाद वहां पर आपको एक फॉर्म दिखेगा जिससे आपको पूरा भरना होगा।
- फार्म में आपको स्वयं सहायता समूहों का नाम।
- स्वयं सहायता समूह रजिस्ट्रेशन कराने वाले व्यक्ति का नाम।
- आपका आधार कार्ड नंबर।
- पैन कार्ड नंबर।
- किसी एजेंसी से आप संसाधनों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। Sponsoring Agency का नाम KVIC को चुनना होगा।
- आपके राज्य का नाम।
- आपके जिले का नाम।
- आपके ग्राम का पूरा पता।
- इस प्रकार की कुछ जानकारी पूछी जाएंगी। इन जानकारी में आपको जिस जानकारी के सामने * का चिन्ह लगा दिखाई दे उसको भरना अनिवार्य होता है। इसलिए उसे जरूर भरें।
ऊपर बताई गई प्रक्रिया से आप उत्तर प्रदेश में अथवा अन्य किसी राज्य से आसानी से स्वयं सहायता समूह का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
Up swayam sahayata samuh registration. स्वयं सहायता समूह का रजिस्ट्रेशन up
ऊपर बताई गई समस्त प्रक्रिया को करने के बाद आपको अपने विकासखड (ब्लॉक) जाकर राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यालय में संपर्क करना होगा। वहां जाकर आपको राष्ट्रीय आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन मैनेजर BMM से संपर्क करना होगा।
ब्लॉक मिशन मैनेजर से जाकर अपने समूह से जुड़ी सभी जानकारी देना होगा जैसे समूह का नाम समूह में कितनी महिलाएं शामिल हैं। इसके बाद ब्लॉक मिशन मैनेजर आपको एक समूह गठन के लिए एक पुस्तिका एवं कुछ फॉर्म देगा जिसे भरकर जमा करना होगा।
Swayam sahayata samuh गठन के लिए फॉर्म जमा करने के बाद आपको राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अधिकारियों द्वारा बताई गई बैंक में समूह के नाम से खाता खुलवाना होगा।
खाता खुल जाने के बाद स्वयं सहायता समूह की बैठक में जमा किए गए धन को बैंक खाते में जमा करना होगा।
स्वयं सहायता समूह गठन के बाद आपको अपने समूह को ऑनलाइन चेक करना होगा कि हमारा समूह बना है या नहीं जब तक आपके समूह का नाम ऑनलाइन नहीं पता चल जाता है तब तक आपका समय गठन पूरा नहीं होगा।
आपका समूह गठन हुआ है या नहीं इसका पता लगाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पूरी जानकारी भरें।
ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आप राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएंगे जिसमें आपको अपना राज्य जिला विकासखंड ग्राम पंचायत का नाम भरकर समूह का पता लगा सकते हैं।